मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित पताही इलाके में बाइक सवार ने एक युवक को ठोकर मार दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई कर दिया। पिटाई के बाद उसे मुक्त किया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। पिटाई के बाद उसे छोड़ा गया।
बाइक सवार युवक ने घटना की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी पर बाइक सवार के परिजन दूसरे पक्ष के लोगो के पास पहुंचा। पिटाई करने का कारण पूछने पर दोनों पक्षो में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसमें बाइक सवार मो.इरफान उर्फ मासूम व उसका चाचा मो.राजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। आसपास के अन्य ग्रामीणों के जुटने पर किसी तरह मामले को शांत कराया गया। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।
इस घटना में इरफान का पैर टूट गया है। इरफान ने आरोप लगाया कि बाइक से दुर्घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोगों मे उसे पीटकर घायल कर दिया। इसपर उसके चाचा ने पूछा कि बाइक दुर्घटना के बाद पीटने की क्या वजह थी। इसको लेकर दोबारा मारपीट कर दी गई। इधर, सदर पुलिस ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज नही कराई गई है। शिकायत मिलने पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
INPUT: bhaskar
बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…
संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…
लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…
हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…
2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…