बिहार के इस गांव में नहीं हो रही लड़कों की शादी, कई परिवारों ने छोड़ दिया गांव, जानिए क्या है वजह..

आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिहार के एक ऐसे गांव की कहानी जिसे जानकर हर कोई हैरान है। गोपालगंज जिले के इस गांव में मक्खियों के आतंक के कारण वहां के लड़कों की शादी नहीं हो पा रही है। मक्खियों के आतंक के कारण इस गांव में बेटियों की शादी करने से लोग परहेज कर रहे हैं। हाल के दिनों गांव के कई लड़कों की शादी मक्खियों के कारण होते-होते रह गई। करीब दर्जनभर परिवार मक्खियों के आतंक से परेशान होकर गांव से पलायन कर चुके हैं।

सदर ब्लॉक स्थित विक्रमपुर गांव के लोगों का मक्खियों ने जीता हराम कर दिया है। पिछले पांच वर्षों से यहां के लोग मक्खियों से खासे परेशान हैं। रात हो या दिन 24 घंटे लोग मच्छरदानी का इस्तेमाल करते हैं। आराम करने से लेकर खाना खाना और बच्चों का पढ़ना लिखना मच्छरदानी के अंदर ही होता है। मक्खियों के कारण यहां के लोगों का जीना दुष्वार हो गया है।

ग्रामीणों की मानें तो मक्खियों के कारण गांव के तीन लड़कों की शादी टूट चुकी है। लड़की वाले एक बार लड़के को देखने गांव में आते हैं तो मक्खियों के आतंक से परेशान होकर दोबारा वापस नहीं लौटते। मक्खियों के प्रकोप को देख लड़की वाले अपनी बेटी की शादी इस गांव में नहीं करना चाहते। शादी नहीं होने से परेशान गांव के करीब दर्जनभर लोग गांव छोड़कर पलायन कर चुके हैं।

ग्रामीणों की मानें तो गांव के पास कई पोल्ट्री फार्म चलाए जा रहे हैं जिसके कारण मक्खियों का आतंक दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाई लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। पूरे मामले पर सिविल सर्जन ने बताया कि गांव में अधिक संख्या में पोल्ट्री खाद में नमी की मात्रा अधिक होती है, जो मक्खियों के पनपने का एक माध्यम है। छिड़काव और साफ-सफाई कर इस समस्या पर नियंत्रण किया जा सकता है।

INPUT: FirrddtBihar

Share This Article.....
Editor

Recent Posts

बिहार के लाल ने किया क़माल; आकाश दीप का टीम इंडिया में बड़ा धमाका

बिहार के सासाराम में जन्मे आकाशदीप ने शुक्रवार 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू…

2 months ago

बच्‍चों के लिए छोड़ा 107 करोड़ का पैकेज, जानिए कैसै Khan Sir बने लाखों स्टूडे़टस के हीरो…

संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी करने वाले के बीच एक नाम…

2 months ago

राशन दुकानदार की बिटिया बनी अफसर, 3 बार फेल, हार मानने से किया इंकार, UPPSC में टॉपर बन रचा इतिहास…

लखनऊ के अलीगंज में रहने वाली सल्तनत परवीन ने UPPCS 2022 की परीक्षा में छठी…

2 months ago

बर्तन दुकानदार का बेटा बना IAS, ऑल इंडिया में 38वां रैंक, जानिए कैसे मिली सफलता…

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश में सबसे कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में देश…

2 months ago

ऑटो ड्राइवर की बिटिया UPSC टॉपर, देश भर में मिला पहला रैंक, भावुक होकर रोने लगी मां…

हम आज मेघा अरोड़ा की कहानी सुनेंगे। मेघा कहती है कि उनके माता पिता बहुत…

2 months ago

पहले मैट्रिक-इंटर परीक्षा में बनी टॉपर, फिर UPSC में 5वीं रैंक लाकर बनी IAS, अफसर बिटिया को सलाम

2018 की यूपीएससी परीक्षा में सृष्टि जयंत देशमुख ने पहली बार में ही 5वीं रैंक…

2 months ago