जिले में शनिवार को दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम में मौसम बदला। आसमान में बादल छाने लगे। करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
इस दौरान करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। इससे पूर्व दोपहर में भी कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई, लेकिन शाम में भारी बारिश हुई।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार में टर्फ लाइन बन रही है, जिसके कारण मानसून सक्रिय है। इसके प्रभाव से रविवार और सोमवार को भी भारी बारिश होने के आसार हैं।