मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर जमकर हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्तिथ जुरन छपरा में शनिवार को एक निजी अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान लोगो ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। दरअसल, वैशाली जिले फुल्लार पंचायत की पंचायत समिति बबिता देवी की की मां आग के लपेटे में आ गई थी। इसमें वह बुरी तरह झुलस गई थी। घटना जिले के पारू थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव की है। जहां पंचायत समिति सदस्य की 65 वर्षीय माया पानपत्ती देवी खाना बनाने के दौरान आग से झुलस गई थी।

इस दौरान उनके सारी में अचानक से आग लग गई। महिला के चीखने पर परिवार के लोग किचन में पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन, तबतक महिला काफी हद तक झुलस चुकी थी। इसके बाद उन्हें शहर के जुरन छपरा स्तिथ निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में लाने के बाद पहले 8 हजार रुपये बिल भरवाया गया। एडमिट करने के नाम पर केवल ऊपर से नीचे किया गया। अंत मे उन्हें इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही की गई है। करीब 1 से डेढ़ घंटे तक अस्पताल में केवल चक्कर लगवाया गया। महिला तब तक जिंदा थी। इलाज में लेट होने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद लोगो का आक्रोश भड़क गया। इसके बाद लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। इधर, हल्ला हंगामा की सूचना पर ब्रह्मपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशितों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *