आखिर कब Bihar पर मेहरबान होगा Monsoon ? कई जिलों में Heat Wave का अलर्ट ! यहाँ पढ़िए मौसम का हाल…

देश भर में गर्मी से लोगों का बेहाल है। भीषण गर्मी और उमस हीटवेव ने कहर मचा रखा है। आलम यह है कि दिन हो रात लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पटना समेत पूरे बिहार में लोग आग उगलती गर्मी से परेशान हैं। प्रचंड गर्मी और हीटस्ट्रोक से कई लोगों की जान भी गई है। गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब बस बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मॉनसून से पहले बिहार में उमस भरी गर्मी अपने चरम पर है, जहां लोग लू के तांडव से परेशान हैं। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। बिहार में फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसान नहीं हैं। गर्मी से तप रहे लोगों को बस अब बारिश का इंतजार है। दरअसल हुआ ये है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले एरिया फिर से कमजोर पड़ गए हैं। जिस कारण बिहार में मॉनसून की एंट्री में कुछ दिन की और देरी हो गई है। वहीं मॉनसून से पहले यहां गर्मी और हीटवेव ने लोगों पर कहर बरसा रखा है।

 

देरी से होगी मॉनसून की एंट्री

बिहार में मॉनसून की एंट्री 3 से 4 दिनों के लिए और आगे बढ़ गया है। जिस वजह से बिहार के करीब 20 जिलों में हीटवेव से लोग परेशान हैं। आज मौसम का हाल देखते हैं हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही पटना,गया, शेखपुरा, जमुई, सारण, सीवान जहानाबाद, नालंदा और नवादा में अलर्ट की जारी है। वहीं बिहार के उत्तरी पश्चिम से लेकर उत्तर मध्य और दक्षिण भाग कुछ जगहों पर भीषण गर्मी की संभावना है।

बिहार में नहीं गर्मी से राहत के आसार

बिहार में बीते 24 घटों में पटना के साहित ही दूसरे 16 जिलों में पारा करीब 40 के पार जा चुका है। वहीं यहां के आठ जिलों का पारा 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। बिहार के सबसे गर्म शहरों में बक्सर 46 डिग्री तापमान के साथ सबसे आगे है। विभाग के अनुसार जब तक पछुआ हवा में गिरावट नहीं आती और पुरवैया हवा नहीं चलती, तब तक बिहार के गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। शनिवार को पटना का पारा लगभग 43.3 डिग्री रहा। इस अबतक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं पटना का तापमान 8 जून को 43 डिग्री दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि 9 जून 1866 में पटना का तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

24 घंटे में इतने लोगों की मौत

पटना में भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं शनिवार को औरंगाबाद में पांच लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही बिहार के सारण में, तीन और रोहतास एक की मौत हुई और भोजपुर में भी एक की जान गई। लेकिन, इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की हो पाई है।

18-20 जून तक मॉनसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून समय पर पहुंच जाता है। वहीं साल 2019 में मानसून दस्तक देरी से 21 जून को पहुंचा था। इस साल विहार में मॉनसून की दस्तक के बाद औसत से 34% ज्यादा बारिश यानी लगभग 1363 एमएम बारिश होने की संभावना है। जब उस साल मॉनसून की देर से बारिश हुई थी तो बिहार में बहुत अधिक बारिश हुई थी और कई इलाके डूब गए थे। इसके बाद बिहार में साल 2020 से 2023 तक मानसून ने यहां एक बार 12 जून और इसके अलाव तीन बार 13 जून को बिहार पहुंच गया था। विभाग के मुताबिक इस बार बिहार में मॉनसून देरी से दस्तक तो दे रही हैं, लेकिन, ला नीना के प्रभाव से इस बार बारिश अधिक होने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा बिहार का मौसम

विभाग के अनुसार 17 से 18 जून को बिहार के कुछ जगहों पर हीटवेव चलने के आसार हैं। इसके साथ ही सीतामढ़ी, कटिहार, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररियाऔर पूर्णिया जिलों के एक या दो जगहों पर मेघगर्जन के साथ हवा चलेगी। वहीं पटना में आज सुबह से ही धूप निकली रहेगी। यहां का पारा 35 डिग्री से ज्यादा रहेगा। दिन के समय लू चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री बनी रहने की संभावना है।
Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *