मुजफ्फरपुर में साथ पकड़ाए घर से फरार प्रेमी-प्रेमिका, थाना में लाने से पहले प्रेमी गायब, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर में गुरुवार की देर रात भागे प्रेमी-प्रेमिका को लड़की पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद घर लाकर एक कमरे में बंद कर दिया। मामले की जानकारी के बाद लड़के के परिजन लड़की के घर पहुंचकर हंगामा किया। लकड़ी पक्ष के लोगों ने सुबह में थाने ले जाने की बात कही है। वहीं शुक्रवार की सुबह कमरे से प्रेमी गायब हो गया। लड़के के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं लड़की पक्ष का दावा है कि लड़का खिड़की से भाग गया।।घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। पूरा मामला जिले के बरियायपुर थाना क्षेत्र का है।

‘शख्स पर लड़की से छेड़खानी करने का आरोप’

उधर लड़की के परिजनों का कहना है कि आरोपी घर में घुसकर हमारी लड़की से छेड़खानी कर रहा था. इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है.

दोनों को पुलिस के हवाले करने की हुई थी बात

दरअसल बरियारपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर भोपत गांव के रहने वाले रामनंदन मुखिया के बेटे संतोष सहनी का उसी गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चलता था। दोनों घर से फरार हो गये थे, जिसको लेकर के जिले के बरियारपुर थाने में लड़की के परिजनों के द्वारा आवेदन भी दिया गया था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने दोनों को बरामद कर लिया। शुक्रवार की सुबह दोनों को पुलिस के हवाले करने की बात हुई, लेकिन सुबह प्रेमी गायब था। मामले को लेकर लड़का पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने उसकी हत्या कर दी है।

क्या बोली पुलिस

इस मामले में बरियारपुर थाने की SHO चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि आज प्रेम प्रसंग में भागे हुए लड़के और लड़की की सूचना मिली थी, जिसमें लड़की पक्ष के द्वारा दोनों को पकड़ा गया था। इसके बाद लड़का गायब हो गया। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस लड़की के माता-पिता से पूछताछ कर रही है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *