Muzaffarpur में उपद्रवियों ने फूंके 2 घर, चुनावी रंजिश को लेकर हुआ बवाल, 3 हिरासत में

मुजफ्फरपुर में चुनावी रंजिश को लेकर लगातार घटनाएं हो रही है। मनियारी में जहां फायरिंग हुई थी। वहीं देर रात कुढ़नी थाना के चन्द्रहट्टी गांव में चुनावी रंजिश में भारी बवाल हुआ। उपद्रवियों ने एक पक्ष के लोगों का दो घर फंक दिया। जमकर मारपीट हुई। इसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें सदर अस्पताल और SKMCH में भर्ती कराया गया है।




जख्मी लोगों में रंजीत सहनी, शकिन्द्र सहनी, बालिन्द्र सहनी समेत अन्य हैं। वहीं घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानेदार अरविंद पासवान ने बताया कि विक्रम सहनी और रंजीत सहनी के बीच विवाद हुआ था। अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। तीन को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।


बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव व्याप्त हो गया था। स्थानीय मुखिया अनीश कुमार ने बताया कि छठ पूजा के दिन भी मारपीट हुई थी। देर रात भी रंजीत के घर पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया था। दो घरों को भी फूंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर वे खुद मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद कुढ़नी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *