मुजफ्फरपुर। अहियापुर के भिखनपुर की प्रियंका कुमारी ने शनिवार को नशेड़ी पति चंदन कुमार को पुलिस से गिरफ्तार करवा दिया। पति के खिलाफ उसने उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर भी दर्ज कराई है।
चंदन को पुलिस ने शनिवार को न्यायायिक हिरासत में भेजा है। प्रियंका ने पुलिस को कॉल किया था कि उसका पति अकसर शराब पीकर घर पहुंचता है और उसके साथ मारपीट करता है। प्रियंका के नाम से 10 धुर जमीन है। उसे बेचकर रुपए देने की मांग करता है। उसकी सूचना पर पुलिस भिखनपुर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार विजय सिंह ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में उसके शराब पीने की भी पुष्टि हुई, जिसके आधार पर उसे जेल भेजा गया।
INPUT:Hindustan