मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के परीक्षा विभाग के क्लर्क अभिरेंद्र कुमार के खिलाफ बुधवार को विवि थाने में एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विवि स्थित उसके कार्यालय में छापेमारी की। लेकिन, वह कार्यालय छोड़कर फरार मिला। उसके संबंध में अन्य कर्मचारियों ने भी पुख्ता जानकारी नहीं दी।
विवि थानेदार श्रीकांत सिन्हा ने बताया कि विविकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वह फरार है। उसके पैतृक पता और अन्य जानकारी विवि से मांगी है। जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तारी किया जाएगा। जानकारी हो कि, मंगलवार को अपनी बहन का रिज्लट सुधरवाने विवि पहुंचे सीतामढ़ी के युवक की आरोपित क्लर्क ने पिटाई कर सर फोड़ दिया था। इसको लेकर युवक रविशंकर पासवान ने विवि थाने में केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था।
INPUT:HINDUSTAN