मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय नाई महासभा की जिला इकाई द्वारा गुरुवार को खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर जिलाध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए एक जनवरी से बाल दाढ़ी कटिंग शुल्क 20 फीसदी बढ़ जायेगा।
वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि महीने के अंतिम गुरुवार को जिले के सभी सैलून बंद रहेंगे। बैठक में संगठन विस्तार भी किया गया। ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष रामआधार ठाकुर का मनोनयन किया गया। वहीं जिला प्रधान महासचिव दिनबंधु ठाकुर को मनोनीत किया गया। इनके अलावा महेन्द्र ठाकुर, नरेश शर्मा को संगठन में जिम्मेदारी दी गयी। मौके पर धर्मराज ठाकुर, गोपाल ठाकुर, दीपक ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, वंशीधर ठाकुर इत्यादि लोग थे।
INPUT: Hindustan