मुजफ्फरपुर में पीट-पीटकर कर युवक की हत्या, विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से उग्र होकर ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। मृतक की पहचान नुनु राय (28) के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोग हंगामा करने लगे।




सूचना मिलने पर कुढ़नी थानेदार अरविंद पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जमकर नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस ने किसी तरह समझाकर सभी को शांत कराया। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के दोस्त से पूछताछ कर रही है।


वह घटना के समय उसके साथ होना बताया गया है। थानेदार का कहना है कि पूछताछ में घटना का कारण सामने आएगा। परिजन ने अभी तक बयान नहीं दिया है। अगर किसी पर नामजद आरोपी लगाएंगे तो पुलिस उसी बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


बहन के घर से लौट रहा था
मृतक के परिजन मोहन ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ दयालपुर स्थित अपने बहन के घर गया था। देर रात वहां से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते मे उसे एक कॉल भी आया था। इसी के बाद कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद कुछ लोगों ने घेरकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। लाठी-डंडे और बांस से उसकी पिटाई कर दी गयी। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उसके घरवाले मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, आज सुबह उसकी मौत हो गयी।


पिकअप चलाता था नुनु राय
गोलू पिकअप चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता मोहन राय किसान हैं। नुनु राय शादीशुदा था। उसे दो बच्चे भी हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। परिजन का रो-रोकर हाल-बेहाल था। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की कवायद में जुटी हुई है। जाम समाप्त करा दिया गया है। आवागमन सुचारू रूप से चालू हो गया है।

INPUT:Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *