Muzaffarpur की रेप पीड़िता को न्याय दिलाने में प्रशासन की बड़ी लापरवाही, RJD अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने 25 लाख रुपये मुआवजा की उठाई मांग

मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली चार वर्षीय मासूम के साथ रेप की शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में RJD ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार की अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबली सिंह चन्द्रवँशी ने SKMCH पहुंचकर पीड़िता के परिवार वालों से बात की। पीड़िता से भी घटना की जानकारी ली। इस दौरान राजद विधायक निरंजन राय और जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये घटना शर्मसार करने वाली है।




पीड़िता को न्याय दिलाने में हो रही देरी प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। घटना के कई दिन बाद ये मामला सामने आया। वह भी तब जब पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी। आज वह जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रही है। आरोपी तो गिरफ्तार हो गया।


लेकिन, जब पुलिस पर काफी दवाब पड़ा तब। उन्होंने आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग की है। कहा कि पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए। आज वह चार साल की मासूम और उसका परिवार मदद की आस में टकटकी लगाए हुए है।


लेकिन, कोई भी उनलोगों की सुध लेने नहीं गया। पांच जनवरी को उसके साथ घटना घटी थी। 10 को उसे परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बावजूद भी प्रशासन सोई रही। मेडिकल रिपोर्ट में देरी हुई। इलाज़ व्यवस्था भी सही नहीं है।


पांच जनवरी से 13 जनवरी तक का समय बीत गया। तब जाकर आरोपी की गिरफ्तारी हुई। इतने दिनों में क्या हुआ होगा। ये समझा जा सकता है। यह कोई जाँच का विषय नहीं था कि इतने दिन लग जाते। लेकिन, इसमे भी पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये सरकार की उदासीनता है। बच्ची अभी भी स्वस्थ नहीं है। लेकिन, उसके इलाज़ की कोई व्यवस्था नहीं कि गयी है। प्रशासन पूरी तरह पंगु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर अविलंब पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो राजद आंदोलन करने को बाध्य होगा।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *