मुजफ्फरपुर में फिर दिखा रफ्तार का कहर, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को मारी टक्कर, घटनास्थल पर तोड़ा दम

मुजफ्फरपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा गांव का है। जहां एक युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी है। इसमें युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।




वहीं, घटना के बाद मौके पर लोगों की भाड़ी भीड़ जुट गई। वहीं, घटना के बाद लोगो ने हंगामा भी किया। इधर, घटना की सूचना सकरा पुलिस को दी गई है। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेजने की कवायद कर रही है।


मृतक स्थानीय अभिषेख सिंह बताया जा रहा। पुलिस छानबीन में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक अपने दादा के पास जा रहा था। वह खाना देने जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने उसे ठोकर मार दिया। बताया गया कि जहां ठोकर लगी है। वहा सड़क का कार्य चल रहा है।


इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। इधर, सकरा पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

INPUT:Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *