Mumbai में गर्लफ्रेंड की हत्या कर मुजफ्फरपुर भागा, फिर होटल के कमरे में कर ली आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

मुजफ्फरपुर शहर के इम्लीचट्टी स्थित एक होटल से मुंबई के इंटीरियर डिजाइनर का शव मिलने के मामले में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। ब्रह्मपुरा पुलिस की जांच में पता लगा कि सुसाइड करने वाला सागर अरुण नाइक 27 फरवरी को मुंबई के वाशी स्थित एक होटल में अपनी गर्लफ्रेंड सयाली सहासने की हत्या कर वहां से भागा था। इसकी खबर मुंबई में दैनिक अखबारों और सोशल मीडिया पर भी चली थी। इसी माध्यम से ब्रह्मपुरा पुलिस को ये जानकारी मिली कि सागर एक हत्यारोपी है।




वह मैकेनिकल इंजीनियर था जो खुद को इंटीरियर डिजाइनर बताकर होटल में रूम बुक कराया था। घटना को अंजाम देने के बाद वहां से भाग निकला था। मुंबई पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गर्लफ्रेंड के मर्डर के 7 दिन बाद उसने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गहनता से जांच की तो पाया कि उसके गर्दन पर प्लास्टिक के थ्रेड (धागा) का निशान था।


प्लास्टिक का थ्रेड उसकी लाश के पास से गर्दन में लिपटी हुई मिली थी। जिसे FSL जांच के लिए भेजा जाएगा। ब्रह्मपुरा पुलिस ने मुंबई पुलिस से भी संपर्क से संपर्क किया है। थानेदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि छानबीन की जा रही है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनका बयान दर्ज किया जाएगा।


सात साल से रिलेशन में थे दोनों
पुलिस के अनुसार सागर और श्याली सात साल से संपर्क में थे। दोनों मुंबई के वाशी स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे। श्याली ने कंप्यूटर में इंजीनियरिंग की थी। दोनों शादी करना चाहते थे। सात साल से डेट भी कर रहे थे। लेकिन, 27 फरवरी 2020 को उसी होटल में कमरा नम्बर 208 बुक किया था।


रात में पहले तकिया से श्याली का मुंह दबाया फिर किसी ठोस वस्तु से मारकर उसकी हत्या कर दी थी। फिर कमरा लॉक कर वहां से बाइक लेकर निकल गया था। रूम रेंट वह पहले ही दे चुका था। बाइक वहां से कुछ दूरी पर पार्क कर मुजफ्फरपुर भाग आया। होटल कर्मियों की सूचना पर मुंबई पुलिस ने श्याली का शव कमरे से बरामद किया था। सागर के खिलाफ हत्या की FIR भी वहां दर्ज हुई थी। दोनों के बीच में क्या हुआ। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सागर की मौत से ये राज रह गया।


208 में मर्डर, 209 में आत्महत्या
इमलीचट्टी स्थित आस्था होटल के कमरा नम्बर 209 के बाथरूम में मुंबई के ठाणे के सागर अरुण नाइक (29) का शव रविवार को मिला था। उसने शनिवार को खुद को इंटीरियर डिजाइनर बताकर रूम बुक कराया था। उसके बैग से काफी मात्रा में प्लास्टिक के थ्रेड मिले। जिसे पुलिस ने जब्त किया। इन दोनों घटनाओं में एक बिंदु काफी रोचक है। गर्लफ्रेंड का मर्डर उसने रूम नम्बर 208 में किया। जबकि आत्महत्या उसने 209 नम्बर रूम में किया। दोनों रूम में एक डिजिट का अंतर है। अब ये संयोग था या सागर ने कुछ सोचकर किया। इस बिंदु पर पुलिस ने होटल कर्मी से पूछताछ की। लेकिन, कर्मियों ने बताया कि उसने रूम डिमांड कर नहीं लिया था। 209 ही खाली था। तो उसे दे दिया था।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *