मुजफ्फरपुर के कुएं में मिला 4 दिन से लापता बच्चे का शव, शादी में शामिल होने आया था ननिहाल

मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के मधुबन बेशी गांव में चार दिनों से लापता बालक का शव मिला। उसकी लाश कुंए में पाई गई। जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गयी। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर औराई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।




स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह के बेटे अरमान (9) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मेजरगंज का रहने वाला था। 10 दिन पूर्व ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार को उसके ननिहाल में शादी होने वाली है। लेकिन, आज उसकी लाश मिलने से पूरा माहौल गमगीन हो गया है।


पोस्टमार्टम को भेजा शव
औराई थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन का बयान दर्ज कर FIR दर्ज किया जाएगा। बता दें कि घटना को लेकर परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस पूछताछ में हत्या कर शव को ठिकाना लगाने के लिए कुंए में फेंकने की बात बताई है। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। थानेदार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।


घर से 50 मीटर की दूरी पर है कुंआ
चार दिन पूर्व अरमान ननिहाल में बाहर खेल रहा था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। जब काफी देर हो गया तो ननिहाल वाले खोजबीन करने लगे। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। आसपास के बच्चों से भी पूछताछ की गई। लेकिन, किसी ने उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। परिजन काफी चिंतित हो गए।


औराई थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई। इसी बीच आज स्थानीय कुछ कुएं पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी कुंए के भीतर नजर पड़ी तो देखा कि एक बच्चा पानी मे उपला रहा है। वे लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास से काफी लोग जुट गए। उक्त कुंआ अरमान के ननिहाल से 50 मीटर की दूरी पर है। फिर पुलिस के पहुंचने के बाद लाश को बाहर निकाला गया।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *