Bihar में पंचायत की तालिबानी करतूत, बदचलन का आरोप लगा महिला को पीटा, भरी पंचायत में दुष्कर्म का भी प्रयास

खबर मधेपुरा से है, जहां एक बार फिर पंचायत का क्रुर चेहरा सामने आया है। यहां एक महिला पर बदचलन होने का आरोप लगाते हुए पंचायत के आदेश पर तबतक बेरहमी से पीटा गया जबतक की वह बेहोश नहीं हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की है। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला पर गांव के ही कुछ लोगों ने बदचलन होने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई और पंचायत ने महिला की पिटाई का फरमान सुना दिया। बांस की छड़ी को गर्म कर पूरे गांव के सामने महिला की तबतक बेरहमी से पिटाई की गई, जबतक वह बेहोश नहीं हो गई।

इस दौरान आरोपियों ने महिला की साड़ी भी खींच ली और अर्धनग्न कर दिया। मामला तब पुलिस के सामने आया जब कुछ लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और महिला भागकर अस्पताल पहुंची। पीड़ित महिला के मुताबिक वारदात वाले दिन देर रात वह शौच के लिए घर के बगल में मक्के के खेत में गई थी।

इसी दौरान गांव के ही तीन-चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसपर बदचलन होने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में जो भी लोग संलिप्पत होंगे, उन्हें बख्सा नहीं जाएगा।

INPUT: Firstbihar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *