हालांकि, गुरुवार को जंक्शन पर सिर्फ तीन यूटीएस काउंटर ही खोले गए थे। इसपर यात्रियों भी भीड़ नहीं देखी गई। यात्रियों को टिकट के लिए कतार में खड़ा नहीं होना पड़ा। संभावना जताई गई है कि शुक्रवार से यूटीएस काउंटर पर भीड़ उमड़ सकती है। भीड़ को देखते हुए काउंटर की भी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
यूटीएस काउंटर से टिकट मिलने से जंक्शन से हर दिन यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को राहत मिलेगी। गुरुवार को यात्रियों ने इसका लाभ उठाया। लंबी दूरी की ट्रेन में इस सेवा को शुरू करने का आदेश मंडल व स्थानीय जंक्शन को मिला है। इसके बाद से टिकट बिक्री काउंटर से शुरू कर दी गई है। सोनपुर मंडल के अधिकारी ने कहा कि रेलवे बोर्ड से आदेश आया था। इसके बाद जोन के अधिकारियों से चर्चा कर सभी मंडल व स्टेशनों को निर्देश दिया गया कि ट्रेनों में जनरल टिकट जारी किया जाए। यात्रियों ने टिकट लेना शुरू भी कर दिया है।