मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का कहर, घर से 100 मीटर पहले ग्रामीण डॉक्टर को मारी गोली

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज में अपराधियों ने एक ग्रामीण डॉक्टर को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें पीठ के समीप दो गोली लगी है। गम्भीर हालत में उन्हें शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल विवेक कुमार को ICU में एडमिट किया गया है। उनकी हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टर ऑपरेशन कर गोली निकालने की कवायद कर रहे हैं।

घटना साहेबगंज में ब्लॉक गेट के पीछे घटी है। वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर उनका घर है। वहीं पर बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया गया है। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। घायल ग्रामीण डॉक्टर की बाइक भी घटनास्थल पर ही गिरी हुई मिली।

क्लीनिक से लौट रहे थे घर

घायल के दामाद अवधेश कुशवाहा ने बताया कि साहेबगंज-देवरिया रोड में क्लिनिक है। वे मूल रूप से वैशाली जिले के मदरना के रहने वाले हैं। लेकिन, कई वर्षों से साहेबगंज में ही रहते हैं। ग्रामीण डॉक्टर का काम करते हैं। रविवार रात क्लिनिक बन्द कर बाइक से घर लौट रहे थे। घर से 100 मीटर पहले बाइक सवार दो अपराधी पूर्व से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही वे वहां पहुंचे। अपराधियों ने पीछे से उनपर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे बाइक से सड़क पर गिरकर चीखने चिल्लाने लगे।

लोगों को जुटता देख भागे अपराधी

अपराधी उनकी हत्या की नीयत से पहुंचे थे। घायल हालत में भी उन्हें गोली मारने की फिराक में थे। लेकिन, तभी शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। पकड़े जाने के डर से दोनों अपराधी बाइक लेकर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए उन्हें फौरन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उनके दामाद ने बताया की होश में आने के बाद वे बयान देंगे। घटना किसी विवाद में कई गयी है। जिसका अंदाजा घायल को ही है। हालांकि परिजन की तरफ से कोई विवाद स्पष्ट नहीं किया गया है। सोमवार को पुलिस उनका बयान दर्ज करेगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *