मुजफ्फरपुर में 3 दिनों से लापता किशोर का मिला शव, हत्या की आशंका जता रहे परिजन

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के बखरी स्थित एक तालाब में किशोर का शव बरामद किया गया है। वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। मृतक की पहचान राम कुमार राय के पुत्र शिवम कुमार (14) के रूप में हुई है। परिजन हत्या कर शव को पानी मे फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। थानेदार सरोज कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन जो भी आवेदन लिखकर देंगे। उसी आधार पर FIR दर्ज की जाएगी।




बताया गया कि तीन दिन पूर्व किशोर मेला देखने गांव में गया था। इसके बाद देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजन चिंतित होकर खोजबीन करने लगे। उसके दोस्तों से पूछताछ और गांव में सभी जगहों पर खोजबीन की गई। लेकिन, कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद थाना में सनहा दर्ज कराया गया। पुलिस भी किशोर को खोजने में जुटी थी। तभी आज सूचना मिली की तालाब में एक शव उपला रहा है।


पुलिस के साथ काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से जाल डालकर लाश को बाहर निकाला गया। छानबीन में उसकी पहचान होने के बाद परिजन को सूचना दी गयी। स्थानीय लोगों ने परिजन ने बताया की मृतक के चेहरे पर कटने के जख्म है। खून भी काफी निकला हुआ है। जो पानी मे रहने के कारण जम गया है। इससे स्पष्ट है कि उसकी हत्या कर लाश को फेंक दिया गया है।

INPUT: Bhaskar

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *