बड़ी खबर: मुजफ्फरपुर के बर्फ फैक्टरी में कंप्रेशर फ’टा, एक युवक की मौके पर ही मौ’त, कई घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, मोतीपुर स्थित बर्फ फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। कंप्रेशर फटने से एक शख्स की जान चली गई। मृतक का मोनू कुमार बताया जा रहा है। वहीं, इस हादसे में दो घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि हादसा कैसे हुआ।

 

 

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। हालांकि घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *