मुजफ्फरपुर में दूल्‍हे की अजीबो-गरीब हरकत, अचानक खाने लगा सजावट में लगे फूल और फिर…

साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) जासं। एक बरात में दूल्‍हा अपनी ही शादी में बाधक बन गया। दुल्हन के दरवाजे पर बरात पहुंचते ही दूल्हा गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ करने लगा। वीडियो कैमरा भी तोड़ दिया।

सजावट के लिए लगे फूल खाने लगा। यही नहीं इस दौरान जो भी उसके रास्ते में आया उससे उलझता रहा। कुछ ऐसा ही सोमवार की रात बी. कल्याण पंचायत के गोपालपुर गांव में देखने को मिला। इस पर कन्या पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया और दूल्हे के साथ बरातियों को वापस लौटा दिया।

 

बताते हैैं कि पारू मठ टोला गांव से भोला भगत के पुत्र अखिलेश कुमार की बरात सोमवार की रात गोपालपुर आई थी। कन्या पक्ष बरातियों के स्वागत के लिए तैयार था। बरात के दरवाजे के पास पहुंचते ही दूल्हा पागलों जैसी हरकतें करने लगा। यह देख कन्या पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। बिना शादी के ही मंगलवार को सुबह दूल्हे सहित बरात को वापस कर दिया। वहीं, दूल्हे के पिता के साथ बैंड पार्टी की ट्राली और बोलेरो को रोक लिया। शादी पर किए गए खर्च करीब चार लाख रुपये की मांग करने लगे। पुलिस ने पहुंचकर दूल्हे के पिता को थाने ले आई। थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि देर शाम लड़का व लड़की दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। लड़की पक्ष के लोग शादी करने को तैयार नहीं हुए। इसमें हुए खर्च को लड़का पक्ष देने को तैयार हो गया।

 

नशे में धुत्त युवक पुलिस से उलझा, भेजा गया जेल

 

मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के बारमतपुर में नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहे होरिल राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि बारमतपुर इलाके में नशे में धुत्त होकर युवक हंगामा कर रहा था। सूचना पर जब पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची तो वह भागने लगा। जवानों ने पीछा किया तो वह पुलिस से उलझ गया। इसके बाद सख्ती दिखाते हुए उसे पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *