19 मई की जगह विधायक ने अब 24 मई को मुजफ्फरपुर बंद करने का किया ऐलान, नगर आयुक्त के खिलाफ निकालेंगे मोर्चा

नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय के खिलाफ मोर्चा खोल चुके नगर विधायक 19 मई की जगह 24 मई को दोपहर तक मुजफ्फरपुर बंद करेंगे। नगर विधायक विजेंद्र चौधरी का कहना है कि नगर आयुक्त के खिलाफ डिप्टी सीएम व प्रधान सचिव से मिलकर शिकायत की गई है। मुझे उम्मीद है कि डिप्टी सीएम एक्शन लेंगे। उन्होंने आश्वासन भी दिया है, इसलिए हम सरकार को कार्रवाई करने के लिए एक सप्ताह का समय दे रहे हैं।

मालूम हो कि 19 मई को ही विपक्ष ने मेयर के खिलाफ बैठक बुलाई है। ऐसी संभावना बन रही है कि 19 मई को जो बैठक है, उसमें मेयर व उनके करीबी पार्षद भी शामिल हो सकते हैं। वैसे 19 माई की बैठक को अवैध करार देते हुए मेयर प्रमंडलीय आयुक्त व विभाग से भी शिकायत कर चुके हैं।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *