24 मई को मुजफ्फरपुर बंद को नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने शनिवार की शाम जिलाधिकारी से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया। जिलाधिकारी के साथ वार्ता में मेयर राकेश कुमार पिंटू, कांग्रेस व राजद के जिला अध्यक्ष के साथ चेंबर के प्रतिनिधि समेत कई पार्षद भी शामिल थे। नगर विधायक का कहना है कि मुजफ्फरपुर बंद हम कैंसिल नहीं किए हैं, बल्कि स्थगित किए हैं। विधायक का कहना है कि शुक्रवार की रात एसडीओ की कॉल आई थी। उन्होंने जानकारी दी कि शहर में जितने भी गड्ढे किए गए हैं, 27 मई तक उसको भरने का डीएम समीक्षा कर अल्टीमेटम दिए हैं।
मुजफ्फरपुर नगर विधायक ने 24 मई को शहर बंद को किया स्थगित, समस्याओं को लेकर DM से की वार्ता
