मुजफ्फरपुर के लीची किसान की बढ़ी परेशानी, ससमय अनलोडिंग नही होने से मुंबई में भाव गिरा बिक रही लीची

मुजफ्फरपुर में लीची ढुलाई में खेल हो रहा है। इससे किसान काफी परेशान है। साथ ही, मुंबई पहुंचने वाली लीची की समय पर अनलोडिंग नही होने से भी किसान परेशान हो गए है। बताया जा रहा है कि जंक्शन के पार्सल में लीची बुक कराने पर व्यापारियों से सात रुपये प्रतिकिलो भाड़ा के अवाला 50 रुपये अलग से लिया जा रहा है।इसके अलावा, मुंबई में रेल कर्मियों के द्वारा अनलोडिंग में देरी होने से लीची खराब हो जाने पर व्यापारियों को नमक के भाव बेचना पड़ रहा है। यह स्थिति पिछले दो दिनों से बनी हुई है। इससे किसान काफी परेशान है।

मामले में बिहार लीची व्यवसायी संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने इसकी शिकायत रेल मंत्रालय, पूर्व मध्य रेल के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, सोनपुर रेलमंडल के डीआरएम और सीनियर डीसीएम से की है। अहियापुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी व लीची व्यापारी विंदेश्वर प्रसाद ने बताया कि इधर रेलवे से लीची भेजने में भारी परेशानी हो रही है। भाड़ा के अलावा रेलकर्मी 50 रुपये अतिरिक्त वसूल रहे है।

इसके अलावा मुंबई में 24 घंटे बाद अनलोडिंग हो रही। इसके चलते दरभंगा और मुजफ्फरपुर मिलाकर करीब 30 टन लीची का भाव गिरा कर बेचना पड़ा। उन्होंने कहा कि शुरूआती में जब 20 मई को वीपी से लीची भेजा गया तो सही समय पर अनलोडिंग हो रही थी। इधर क्या हुआ को रेल कर्मियों द्वारा इतना परेशान किया जा रहा है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *