Muzaffarpur Smart City के सीईओ ने किया साइट का निरीक्षण, IIT के एक्सपर्ट भी जल्द करेंगे निर्माण गुणवत्ता की जांच

आईआईटी टीम के पहुंचने से पूर्व बुधवार को स्मार्ट सिटी के सीईओ भूदेव चक्रवर्ती ने शहर में सभी नाला-रोड प्रोजेक्ट के कार्यस्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

इस दौरान मोतीझील, स्टेशन रोड, लक्ष्मी चौक, सरैयागंज में नाला के निर्माण स्थलों पर सारी व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। आईआईटी के एक्सपर्ट सभी नालों की ढलाई का नमूना एकत्रित करेंगे, जिसकी जांच लैब में कराई जाएगी। बताया गया कि आईआईटी की जांच में यदि गुणवत्ता सही नहीं पाई गई तो निर्माण कंपनी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उनके बिल से कटौती हो सकती है या घटिया निर्माण को तोड़कर नये सिरे से बनवाना होगा। सीईओ ने बताया कि आईआईटी की टीम तीन दिनों तक रुक कर जांच करेगी। उससे योजनाओं की त्रिपक्षीय जांच कराने का करार हो चुका है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *