मुजफ्फरपुर में गुप्त सूचना पर पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप, 1 तस्कर भी हुआ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र स्तिथ तितरा चौक के समीप स पुलिस ने 1 ट्रक शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि मौके से 1 व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वही, ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक हिमाचल नंबर बताया जा रहा है। वहीं, जब्त शराब की कीमत करीब 30 लाख आंकी जा रही है। फिलहाल, पुलिस शराब की गिनती कर रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ताकि, पता चल सके कि शराब की खेप कहा पहुंचानी थी। जिससे अन्य धंधेबाजो को पकड़ा जा सके। जानकारी के अनुसार सकरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप इलाके से गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर थानेदार सरोज कुमार ने टीम गठित किया। इसके बाद इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान एक ट्रक शराब पकड़ा गया।

वहीं, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ा गया। पुलिस उसके नाम पते का सत्यापन कर रही है। ताकि, आगे की कार्रवाई की जा सके। इधर, मामले में थानेदार सरोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। शराब की गिनती की जा रही है। उन्होंने बताया की मौके से एक को गिरफ्तार भी किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अन्य धंधेबाजों को चिह्नित किया जा रहा है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *