मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्तिथ तिलक मैदान रोड में एक व्यक्ति की संदिग्ध स्तिथि में मौत हो गई। वह एक निजी होटल के समीप था। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। वहीं, आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया।
यहां डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण के लौरिया प्रखंड के डाबरिया गाँव निवासी 46 वर्षीय देवकी कुमार के रूप में हुई है। उसके मुंह से खून निकल रहा था। बताया जा रहा है देवकी पश्चिम चंपारण के बेतिया से आया था। वह तिलक मैदान रोड स्थित एक होटल में इंगेजमेंट समारोह में शामिल होने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसकी अचानक से तबियत बिगड़ने लगी। वह चक्कर खाकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान उसके मुंह से खून निकलने लगा।
लोगों ने उसे आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की बात सुनते साथ मे आए लोगो ने मृतक के शव को लेकर जाने की तैयारी में जुट गए। मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह से उन्हें रोका। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी और उक्त लोगों के बीच हल्की नोकझोक भी हुई। इधर, मामले में सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर SK चौधरी ने बताया कि एक डेड बॉडी को सदर अस्पताल के इमरजेंसी में लाया गया है। उसको देखा गया तो वह पहले से मरा हुआ था। इसकी सूचना नगर थाना को दे दी गयी है।