शराबबंदी वाले बिहार में बाप-बेटा कर रहे थे शराब की खरीद-बिक्री, पुलिस ने दर्जनों बोतल के साथ बाप को रंगेहाथों पकड़ा

मुज़फ़्फ़रपुर की गायघाट पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई में जुटी, यही वजह है कि गायघाट पुलिस अवैध शराब और कारोबारियों की धरपकड़ में सफलता हासिल कर रही है. वंही गायघाट पुलिस की गश्ती टीम को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पचगछिया में एक घर से अवैध शराब का भंडारण कर बेचा जा रहा है, उक्त समय मे गायघाट थाने में पदस्थापित अशोक कुमार शर्मा ने वरीय पदाधिकारी को उक्त सूचना की जनाकारी दी. तब पश्चात पुलिस ने थाने क्षेत्र के पचगछिया में रामसागर राय के घर पर सूचना के आधार पर सत्यापन करने पहुँचे जंहा पुलिस को आता देख दो व्यक्ति भागने लगे, वंही मौजूद पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर एक व्यक्ति को पकड़ा, जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा. जिसकी खोजबीन पुलिस कर रही है. साथ ही पुलिस रामसागर राय के घर से तकरीबन 3 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया. बताया गया कि लग्भग 42 कार्टून जिसकी मात्रा तकरीबन 19 लीटर के आसपास उसे बरामद किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रामसागर राय के रूप में हुई है और पूछताछ में स्वीकार किया मेरा पुत्र अबोध राय(फरार) शराब खरीद कर लाता और हम दोनों उसे बेचते है.

गायघाट पुलिस ने को गिरफ्तार कर थाने ले आई और पूछताछ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, वंही फरार तस्कर के विरुद्ध पुलिस छापेमारी में जुटी है.

थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि शराब मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि फरार की तलाशी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब और अपराध पर नियंत्रण को लेकर लगातार कार्रवाई में जुटी है.

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *