कोरोना में माता-पिता को खो चुके बच्चों को मिले 10-10 लाख रुपये, आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये का बीमा कार्ड भी हुआ मुहैया

समाहरणालय परिसर में सोमवार को कोरोना से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को पीएम केयर फंड से सहायता राशि दी गई। जिले के छह बच्चों को पीएम केयर फंड से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

सभी को 10 लाख रुपये अपलोड हुआ पासबुक दिया गया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये का बीमा कार्ड भी दिया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के तहत पीएम के कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। डीएम प्रणव कुमार ने पीएम केयर फंड से सहायता राशि देने के साथ पीएम का स्नेह पत्र, वित्तीय लाभ संबंधी दस्तावेज, आयुष्मान कार्ड आदि दिया। डीएम ने बताया कि योजना का उद्देश्य कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता या अभिभावक को खोने वाले बच्चों को सहयोग व संरक्षण प्रदान करना है। अनुदान राशि पर प्राप्त ब्याज से 18 से 23 वर्ष तक मासिक भत्ता दिया जाएगा। लाभार्थी की उम्र 23 वर्ष पूरा होने के बाद एक बार में 10 लाख रुपये दिये जाएंगे। मौके पर प्रभारी सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई ब्रजभूषण कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी चंद्रदीप कुमार, लेखापाल अमित कुमार, किशोर न्याय परिषद के सदस्य, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के समन्वयक आदि मौजूद थे।

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *