सोमवती अमावस्या पर भोलेनाथ का 1100 लीची से महाश्रृंगार, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण

मुजफ्फरपुर शहर स्थित साहूपोखर महादेव मंदिर मे ज्येष्ठ अमावस्या व सोमवती अमावस्या को लेकर भोलेनाथ का 1100 शाही लीची से महाश्रृंगार किया गया। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित राकेश तिवारी ने भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। इससे पूरा वातावरण गुंजयमान हो उठा।

इसके बाद दूध, दही,घी, मध और शक्कर से रूद्राभिषेक किया गया। फिर महाश्रृंगार कर आरती की गयी और प्रसाद का वितरण हुआ। पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने बताया की जगतकल्याण को लेकर हर अमावस्या को भोलेनाथ का रूद्राभिषेक और महाश्रृंगार किया जाता है। आज का दिन अतिविशिष्ट है। क्योंकि आज सोमवती अमावस्या, वट-सावित्री पूजन और शनी जयंती भी है जो एक अद्भुत संयोग है।

श्रृंगार पूजन कर भोलेनाथ, शनिदेव और यमराज का आशीर्वाद सब पर बना रहे ऐसी कामना की गयी। मौके पर पंडित जितेन्द्र तिवारी, श्रीरंजन साहू, मनीष सोनी, धीरज सिन्हा,पंडित रमण मिश्रा,पंडित वरूण पांडे, पवन महतो, प्रणय कुमार,गोलू कुमार,रंजीत महतो,अनील महतो आदि मौजूद रहे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *