बाबा गरीबनाथ मंदिर में बदमाशों ने दो महिलाओं की चेन उड़ाई, सीसीटीवी खंगाल जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर। बाबा गरीबस्थान मंदिर में दर्शन करने गई दो महिलाओं के गले से बदमाशों ने सोने की चेन उड़ा ली। मंगलवार को एक पीड़िता नेहा देवी के पति नगर थाने पहुंचे। संजय कुमार ने लिखित शिकायत दी है।

इसके बाद पुलिस मंदिर परिसर पहुंची। करीब एक घंटे तक सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की। पुलिस चेन उड़ाने वाले शातिरों का पता लगाने में जुटी रही। दूसरी पीड़िता आभूषण मंडी के ही एक कारोबारी की पत्नी है। उसने थाने में अबतक शिकायत नहीं कराई है।

 

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *