मुजफ्फरपुर में तार और पोल शिफ्टिंग के कारण बंद रहेंगे 4 फीडर, तीन से चार घंटे गुल रहेगी बिजली, जानिए कौन से इलाक़े होंगे प्रभावित ?

शहर के चार फीडरों में बुधवार को तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती होगी।

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार आरसीडी के 11 व 33 केवी तार लगाने, स्मार्ट सिटी कार्य एमएससीएल द्वारा करने, पोल स्थानांतरण व स्मार्ट सिटी के कार्य के लिए बिजली कटी रहेगी।

इनमें 11 केवी जिला स्कूल फीडर, क्लब रोड फीडर, रेवा रोड फीडर, कंपनीबाग फीडर शामिल है। जिला स्कूल फीडर में सुबह सात से 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इससे खादी भंडार, मस्जिद चौक, कैलाश सीमेंट, शास्त्री नगर, रामबाग, लिज्जत पापड़, गौशाला, पीएन सिंह गली में बिजली कटी रहेगी। 11 केवी क्लब रोड फीडर में सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली नहीं रहेगी, जिससे वीसी गली, बालीगर गार्डेन, परमानंद सिंह मार्केट में बिजली नहीं रहेगी। 11 केवी रेवा रोड फीडर में सुबह छह से 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी, जिससे जूरन छपरा रोड नंबर एक, दो, जूरन छपरा मेन रोड, जिला परिषद, डीएम आवास में बिजली कटेगी। 11 केवी कंपनीबाग फीडर में सुबह छह से 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी, जिससे जोगिया मठ, बीएसएनएल ऑफिस, जवाहर लाल रोड, इस्लामपुर बैंक रोड, प्रधान डाकघर आदि में बिजली नहीं रहेगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *