मुजफ्फरपुर। शहर में गुरुवार को तीन से चार घंटे बिजली कटौती होगी। 11 केवी जिला स्कूल, क्लब रोड और कंपनीबाग में बिजली काटी जायेगी। जिला स्कूल फीडर में सुबह सात से 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी, जिससे खादी भंडार, मस्जिद चौक, कैलाश सीमेंट, शास्त्री नगर, रामबाग, लिज्जत पापड़, गौशाला, पीएन सिंह गली में बिजली नहीं रहेगी।
क्लब रोड फीडर सुबह आठ से 11 बजे तक बंद रहेगा, जिससे वीसी लेन, बालिगर गार्डन, परमानन्द सिंह मार्केट में बिजली नहीं रहेगी। कंपनीबाग फीडर में सुबह छह से 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी, जिससे तिलक मैदान, जोगिया मठ, बीएसएनएल ऑफिस, जवाहर लाल रोड, इस्लामपुर, बैंक रोड, प्रधान डाक घर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

