Muzaffarpur Smart City के सीईओ ने दिया इस्तीफा, नगर आयुक्त को सौंपा अपना त्याग पत्र, जानिए क्या है वजह ?

मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी के सीईओ भूदेव चक्रवर्ती ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्मार्ट सिटी के एमडी सह नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा।

उन्होंने बताया है कि स्वास्थ्य कारणों से वह इस पद पर काम करने में सक्षम नहीं हैं। भूदेव चक्रवर्ती एक साल तक स्मार्ट सिटी के सीईओ रहे। इसके पहले किशोर कुमार सीईओ थे, जिन्हें नगर विकास विभाग ने टर्मिनेट कर दिया था। स्मार्ट सिटी के काम में हो रही देरी को लेकर उनपर गाज गिरी थी।

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *