द’र्दनाक: मुजफ्फरपुर में 8 वर्षीय मासूम की पोखर में डूबने से मौत, नहाने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड स्तिथ भरथुआ पंचायत के किरतपुर गांव में बुधवार को पोखर में डूबने से एक 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही, मौके पर स्थानीय लोगो की भाड़ी भीड़ जुट गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि मृत बच्ची खोभारी मुखिया की पुत्री 8 वर्षीय मनीषा कुमारी थी।

जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर से पोखर में नहाने गई थी। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया। जिसके बाद वह गहरे पानी में चली गई। इसमें उसकी मृत्यु हो गई। बताया गया कि इस दौरान बच्ची के घर वाले उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे। जब बच्ची नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। जिसके बाद पता चला कि वह पोखर में नहाने गई है। जब पोखर के पास घर के लोग व स्थानीय लोग द्वारा देखा गया तो बच्ची का शव पानी में उपल रहा था।

इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा बच्ची के शव को पानी से निकाला गया। शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत इसकी जानकारी औराई थाना को दी गई। जिसके बाद औराई थानेदार राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। इधर, मृत्यु की खबर सुनने के बाद पंचायत के मुखिया पुष्पा भारती व पंचायत समिति सदस्य चुलबुल राम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दिया है।

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *