मुजफ्फरपुर में CBI के उपसलाहकार के घर भीषण डकैती, बाप-बेटी को बंधक को बना 15 लाख की संपत्ति साफ

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना इलाके के रेलवे कॉलोनी के समीप CBI के उपसलाहकार से सेवानिवृत्त उमाशंकर सिंह के घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। घटना गुरुवार अहले सुबह की है। जहां 10 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने करीब 15 लाख की संपत्ति लूट ली।

पहले डकैतों ने उन्हें व उनकी पुत्री को पिस्टल के बल पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद गमछा, गंजी समेत अन्य कपड़ों से हाथ-पैर व मुंह बांधकर घटना को अंजाम दिया। इस दौरान करीब दो घंटे से अधिक तक घर में उत्पात मचाया।

चोरों ने महंगे सामान, गहने व कैश समेत अन्य सामानों को लूट लिया। इसके बाद करीब सुबह 4 बजे सभी डकैत फरार हो गए। मामले में पीड़ित उमाशंकर सिंह ने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन सौंपा है। इसमें उन्होंने बताया है कि वे ब्रह्मपुरा थाना के रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे हॉस्पिटल के समीप रहते हैं। वे नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के सहायक महाप्रंबधक के पद से रिटायर्ड हैं। 3 महीने पटना CBI में उप सलाहकार के तौर ओर काम भी किया है। इसके बाद वे अपनी पुत्री के साथ ब्रह्मपुरा आवास पर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि वे लोग देर रात खाना खाकर सो गए थे। इसी बीच हथियार से लैस 10 अपराधी किचेन की खिड़की के पल्ला व ग्रिल उखाड़कर घर के भीतर प्रवेश कर गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर उन्हें व उनकी पुत्री को अपने कब्जे में ले लिया। फिर, गमछा-गंजी से हाथ पैर बांध दिया। इसके बाद करीब 2 घंटे तक घर मे उत्पात मचाया। बंधक बनाने के बाद सभी मिलकर घर के अलमीरा, बक्सा, पेटी व लॉकर तोड़ने लगे।

इस दौरान नकद 1.50 लाख रुपये, 7 सेट कान का, 40 ग्राम का झुमका, 30 ग्राम का रिंग 3 पीस, चांदी का रिंग 30 ग्राम, पांच सेट पायल 350 ग्राम, सोने का लॉकेट 30 ग्राम, चांदी का सिक्का 16 पीस, चांदी का 7 सेट ग्लास, 6 महंगी घड़ी, अंगूठी-पायल भी नोंच लिया।

इसके बाद दो घंटे तक घर मे अलमीरा व बक्सा समेत अन्य सामान तोड़ने में लगाया। फिर, सुबह करीब 4 बजे सभी निकल गया। जब किसी की आवाज नही मिली तो वे मुंह, दीवार व ग्रिल के सहारे हाथ-पैर खोले। इसके बाद पुत्री को भी खोला। तब जाकर मामले की सूचना ब्रह्मपुरा थाने को दिया। इधर, मामले में ब्रह्मपुरा पुलिस का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *