मुजफ्फरपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, गांव में कैंप कर रही पुलिस

मुजफ्फरपुर में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसे इतना लाठी-डंडे से मारा गया कि उसका चेहरा तक खराब हो गया। शरीर पर सैकड़ों जख़्म के निशान थे। मारने के बाद उसे पिलर से बांधकर लटका दिया गया। उसके हाथ-पैर भी बंधे हुए थे।

मामला जिले के कटरा थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव का है। मृतक की पहचान सीता राम राय के पुत्र बलवीर(24) के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर ड्राइवर था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पिता ने बताया कि बेटा बारात में गया था। लौटा तो आरोपियों ने घेर लिया और पीटकर मार डाला। बलवीर की हत्या के बाद दूसरे लोगों ने मुझे बताया कि तुम्हारे बेटे को मारकर लटका दिया है।

घटना को लेकर कई तरह की चर्चा सामने आई है। कोई प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कह रहा है तो कोई पुराने विवाद की बात बता रहा है। उसके पिता का कहना है एक साल पूर्व कुछ विवाद हुआ था। लेकिन, सब कुछ सुलझ गया था। हालांकि वे विवाद क्या था वह नहीं बता रहे हैं। चर्चा है कि पंचायत में सुलह हुई थी। जिसमें कुछ जुर्माना की राशि देने के बाद बात खत्म हो गयी थी। हत्या क्यों हुई। ये नहीं जानते हैं।

DSP पूर्वी मनोज पांडेय ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। परिजन ने जिनका नाम बताया था। उसमें से आठ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपी के घर की एक लड़की से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह देर शाम बारात गया हुआ था। वहां से लौट कर उस लड़की से मिलने उसके घर में गया था। जहां आपत्तिजनक हालत में उसे परिजन ने पकड़ लिया। इसके बाद पिलर से बांधकर उसे इतना मारा की उसकी मौत हो गयी।

 

गांव में तनाव, पुलिस कर रही कैंप

 

घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से काफी संख्या में लोग जुट गए। इस बीच आरोपी घर से फरार हो गए। लोग काफी आक्रोशित थे। जमकर हल्ला-हंगामा होने लगा। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को शांत कराया। फिर एक-एक कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। DSP पूर्वी ने बताया कि सभी के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। कल जेल भेजा जाएगा। पिता के बयान पर FIR दर्ज करने की कवायद की जा रही है।

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *