पुलिस की पिटाई से जख्मी ऑटो ड्राइवर इलाज के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। घायल ऑटो ड्राइवर ने पुलिस पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। ऑटो ड्राइवर ने बताया कि बताया कि वह ऑटो भगवानपुर से जीरोमाइल तक चलाता है। भगवानपुर में सर्विस रोड पर उसने ऑटो खड़ी कर कुछ लेने के लिए गया था। थोड़ा देर बाद जब वह ऑटो हटाने के लिए पहुंचा। तभी अचानक दो पुलिस कर्मियों ने उसपर लाठी डंडे की बरसात कर दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को पीटने से मना किया। लेकिन पुलिस ने ऑटो ड्राइवर की बात नहीं मानी। और उसे बेरहमी की तरह पीटती रही। जब पूरी तरह जख्मी हो गया।तब पुलिसकर्मी उसे छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो ड्राइवर को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
घायल ऑटो ड्राइवर का नाम कुणाल कुमार जो सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में रहता है। ऑटो चला कर वह परिवार का पोषण पालन करता है।।

