मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित दिघरा में शुक्रवार को गिट्टी लोड ट्रक ने बाइक सवार छात्र को रौंद दिया। इसमे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक मुशहरी थाना क्षेत्र के मणिका हरिकेश निवासी निरज कुमार (27) थे। घटना की सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं, ट्रक को मौके से जब्त कर लिया गया है। मामले में मृतक के पिता रमेश राय के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है बताया गया कि नीरज मुशहरी से शहर आ रहें थे। इसी दौरान गिट्टी लोड ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दिया। वह बाइक से सड़क किनारे जाकर गिरा। इससे मौके पर अफरातफरी मच गयी। इसबीच चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना पर स्थानीय लोगों के अलावा सदर थाने के जमादर प्रकाश कुमार पासवान भी पहुंचे।
शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। सदर थानेदार ने बताया कि पिता के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

