सदर अस्पताल के सर्जरी विभाग के डॉ. एसके चौधरी ओपीडी में मरीज देखते देखते शनिवार को अचानक बीमार पड़ गए। सुबह साढ़े 11 बजे वह ओपीडी में मरीज को देख रहे थे तभी उन्हें खांसी आने लगी।
खांसी आने के बाद उनके मुंह से खून भी निकलने लगा। इसके बाद आनन-फानन उन्हें पहले इमरजेंसी और फिर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के तबीयत खराब होने की सूचना पर अस्प्ताल उपाधीक्षक और हॉस्पिटल मैनेजर प्रवीण कुमार भी उनके पास पहुंचे। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि देर शाम उनकी तबीयत में सुधार हुआ, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें शाम में पटना रेफर कर दिया गया।

