शहर के नौ फीडरों में से जुड़े 34 मोहल्ले व सरकारी संस्थानों में रविवार सुबह तीन से चार घंटे तक बिजली गायब रहेगी। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अनुसार, पोल शिफ्टिंग, स्मार्ट सिटी के कार्य, आरसीडी के केबल लगाने के लिए शटडाउन लिया गया है।
कंपनीबाग फीडर में सुबह छह से 10 बजे तक बिजली कटी रहेगी। इससे तिलक मैदान रोड, जोगिया मठ, बीएसएनएल ऑफिस, जवाहर लाल रोड, इस्लामपुर, सूतापट्टी, बैंक रोड, प्रधान डाक घर में बिजली नहीं रहेगी। वहीं, मोतीझील में रात 10 से 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इससे मोतीझील, मॉल, पांडेय गली, जवाहरलाल रोड, आर्य समाज मंदिर, बीएसइबी कैंपस, बीबी कॉलेजिएट, मुफतलाल गली, श्याम नंदन रोड, पीएन राय गली, धर्मशाला चौक, पान मंडी, कल्याणी में बिजली गायब रहेगी। वहीं, ऊर्जा नगर, आमगोला, ओरिएंट क्लब, नीम चौक, केंद्रीय विद्यालय फीडरों में सुबह नौ से 11 बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे ऊर्जा नगर कॉलोनी, मुक्तिनाथ मंदिर, सादपुरा, नीम चौक, अघोरिया बाजार, हनुमान नगर, आमगोला, ओरिएंट कलब में बिजली की किल्लत रहेगी। इधर, जिला स्कूल फीडर में सुबह सात से 10 बजे तक बिजली कटने से खादी भंडार में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। क्लब रोड फीडर में सुबह सात से 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इससे वीसी गली, बलिराम गार्डेन, परमानंद सिंह मार्केट में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

