अच्छी खबर: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में बनेगा 10 बेड का आयुष अस्पताल, 29 करोड़ की राशि स्वीकृत

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में दस बेड का आयुष अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 29 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। राज्य आयुष समिति ने अस्पताल का प्रस्ताव पास कर डीपीआर भेज दी है।

जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार दास ने बताया कि आयुष अस्पताल बनाने के लिए पत्र मिल गया है। निर्माण का काम बीएमएसआइसीएल को करना है। इस दस बेड के आयुष अस्पताल में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक डॉक्टर रहेंगे। राज्य आयुष समिति से दिशा-निर्देश प्राप्त हो गया है। समिति ने मुजफ्फरपुर के अलावा 20 अन्य जिले में भी आयुष अस्पताल बनाने का प्रस्ताव पास किया है। बताया कि आयुष अस्पताल में देसी चिकित्सा विभाग का कार्यालय भी बनाया जाएगा। नए आयुष अस्पताल को मॉडल डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के नाम से जाना जाएगा।

सदर अस्पताल में बनेगा अलग आयुष कोषांग :

समिति ने सदर अस्पताल में अलग आयुष कोषांग बनाने का भी फैसला किया है। इस आयुष कोषांग में एलोपैथी से इतर लोगों का इलाज आयुष पद्धति से किया जाएगा। इस कोषांग को गठित करने के लिए भी निर्देश पत्र जिले को भेज दिया गया है। इस कोषांग का निर्माण भी बीएमएसआईसीएल ही कर रही है। इसके लिए टेंडर भी कर लिया गया है। अभी सदर अस्पताल में आयुष की ओपीडी है। आयुष के लिए अस्पताल में एक ही डॉक्टर हैं।

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *