मुजफ्फरपुर में दूध लेकर लौट रही नाबालिग से R*PE के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव मे बीते दिनों हुए नाबालिक छात्रा से रेप मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया गया है। मामले में साहेबगंज थाना की पीएसआई सविता सोनी ने बताया कि शनिवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि एफएसल को जांच रिपोर्ट भेजा जा रहा है। बताते चले कि

साहेबगंज में दूध देकर लौट रही छात्रा से रेप किया गया था। मामले में छात्रा का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है। जिसे प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी शृशा कुमारी ने सील बंदकर विशेष पॉक्सो कोर्ट को भेज दिया है। अब लिफाफा खुलने के बाद ही आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा सकेगी। मामले में पीड़िता के चाचा के बयान पर साहेबगंज थाना मेें केस दर्ज हुआ था। चाचा ने पुलिस को बताया था कि उसकी भतीजी रोज भैंस का दूध पहुंचाने आरोपितों के मुहल्ले में जाती थी। इस दौरान आरोपित उसका पीछा करता था। गुरुवार की रात आरोपित ने उनकी मासूम भतीजी के साथ रेप को अंजाम दिया।

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *