मुजफ्फरपुर जिले में 42 हजार राशन कार्ड किए जाएंगे रद्द, यहां देखें क‍िस प्रखंड में क‍ितने राशन कार्ड होने वाले है बंद

मुजफ्फरपुर, जासं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले राशनकार्ड धारकों के राशन कार्ड रद हो रहे हैं। इस कड़ी में जिले में 42 हजार से अधिक परिवारों के राशन कार्ड रद किए जाएंगे।विभाग की जांच के बाद इसकी सूची एसडीओ पूर्वी और पश्चिमी कार्यालय को भेज दी गई है।

अंतिम रूप से जांच के बाद सभी कार्ड को रद कर दिया जाएगा। मुशहरी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र मिलाकर सर्वाधिक लगभग छह हजार राशन कार्डधारी परिवार मानक के अनुरूप नहीं पाए गए हैं।

जिले में 9.68 लाख बीपीएल परिवार को राशन कार्ड

विदित हो कि राज्य के सभी जिलों में राशन कार्ड की जांच कर उन्हें रद किया जा रहा है। जिले में कुल 9 लाख 68 हजार 466 ऐसे परिवारों के पास राशन कार्ड है। विभाग की जांच के बाद 42,800 कार्ड रद होने पर यह संख्या 9 लाख 25 हजार 666 हो जाएगी।

इन लोगों के राशन कार्ड किए गए रद

वैसे व्यक्ति जिनकी आय मासिक 10 हजार से अधिक है तो उनका राशन कार्ड रद किया जा रहा है। चार पहिया वाहन, सरकारी नौकरी, आयकर भरने, एक ङ्क्षसचाई वाले उपकरण के साथ ढाई एकड़ ङ्क्षसचित भूमि, पांच एकड़ ङ्क्षसचित भूमि, व्यावसायिक टैक्स भरने या अन्य संसाधनों से संपन्न लोगों को राशन कार्ड का लाभ नहीं दिया जाएगा।इसके अलावा अपात्र लाभुकों के भी राशन कार्ड भी रद किए जा रहे हैं।

किस प्रखंड में कितने राशन कार्ड होंगे रद

पूर्वी अनुमंडल क्षेत्र

प्रखंड राशन कार्ड

औराई 2731

बंदरा 988

बोचहां 2376

मुरौल 796

गायघाट 2391

कटरा 3445

मीनापुर 3303

मुशहरी 5951

सकरा 3384

कुल 25365

पश्चिमी अनुमंडल क्षेत्र

मोतीपुर 4632

कांटी 2975

कुढऩी 3023

मड़वन 1381

पारू 2260

साहेबगंज 1115

सरैया 2049

कुल 17435

दोनों अनुमंडल क्षेत्र : 42800

सरैया मे प्रखंड स्तरीय दिव्यांग कमेटी का हुआ गठन

मुजफ्फरपुर। सरैया प्रखंड के सभागार में आयोजित दिव्यांगो की बैठक मे कमेटी का गठन हुआ। इसमें प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार , उपाध्यक्ष रंजीत कुमार एवं गुफरान अहमद महासचिव बनाए गए। वहीं नसरुल अली , जितेंद्र कुमार को सचिव बनाया गया। संयुक्त सचिव के रूप में मंजय कुमार एवं मुकेश कुमार साह , मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार , सूचना जनसंपर्क कोषांग प्रभारी मो. मुस्ताक अली एवं अविनाश कुमार पासवान , महिला प्रकोष्ठ कोषांग प्रभारी बबीता कुमारी एवं उर्मिला देवी तथा रूबी कुमारी , दिव्यांग खेलकूद कोषांग प्रभारी रणधीर कुमार आरटीआई कोषांग प्रभारी भरत प्रसाद सिंह ,प्रखंड दिव्यांग रोजगार नियोजन सह निगरानी प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह को बनाया गया है।

 

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *