मुजफ्फरपुर। शहर के दो फीडरों से जुड़े करीब 14 से अधिक मोहल्लों में तीन घंटे तक बिजली कटी रहेगी। आरसीडी की ओर से तार व केबल लगाने के लिए शटडाउन लिया गया है। जिला स्कूल फीडर में सुबह सात से 10 बजे तक बिजली कटी रहेगी।
इससे खादी भंडार इलाके में बिजली नहीं रहेगी। 11 केवी क्लब रोड फीडर में सुबह सात से 10 बजे तक बिजली कटी रहेगी जिससे हरिसभा चौक, रज्जू साह लेन, दिवान रोड, जवाहर सिनेमा, देवी मंदिर, पानी टंकी, जगदीशपुरी, वीसी गली, मदनानी गली, आदित्य विजन, मिठनपुरा चौक, पांडेय गली, क्लब रोड, डॉ. पीएन कॉलोनी इलाके में बिजली संकट रहेगा।

