UPSC में परचम लहराने के बाद गांव पहुंचे अभिनव, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

यूपीएससी में 146वीं रैंक लाने वाला टेंगराहां के अभिनव कुमार के गांव पहुंचने पर सोमवार को ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया।

पूर्व मुखिया अनामिका ने गांव पहुंचने पर अभिनव की आरती उतारी और लोगों के बीच मिठाई बांटी गई। घर आने से पहले अभिनव ने पूर्व विधायक स्व. जनक सिंह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। मौके पर जिला पार्षद हिमांशु गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता मो. सदरुल खां, शिक्षक विवेक कुमार, पप्पू सिंह, अंशुमन थे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *