मुजफ्फरपुर में सेंट्रल जेल गेट से गांजा के साथ मजदूर गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर ले जा रहा था गांजा

मुजफ्फरपुर। सेंट्रल जेल के गेट पर तलाशी के दौरान एक मजदूर को कक्षपाल सहित अन्य ने पांच ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित राजा कुमार अहियापुर थाना के रसूलपुर का रहने वाला है।

इस संबंध में जेलर सुनील कुमार मौर्या के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। थानेदार श्रीकांत सिन्हा ने बताया कि जेल में कुछ काम चल रहा है। इसमें आरोपित मजदूरी कर रहा था। इस दौरान वह गांजा को चप्पल में छिपाकर ले जा रहा था। तलाशी के दौरान पकड़ा गया। बुधवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *