मुजफ्फरपुर के SKMCH में लावारिस मरीजों के लिए बनेगा नया वार्ड, 30 लाख रुपए से होगा निर्माण

मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में लावारिस मरीजों के लिए 30 लाख की लागत से नये वार्ड बनेंगे। अस्पताल परिसर में वार्ड तीन के सामने यह नया वार्ड बनेगा। सोमवार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

अधीझक डॉ. बीएस झा ने बताया कि अस्पताल में रोज दो से चार लावारिस मरीजों को पुलिस भर्ती कराती है। फिलहाल आठ लावारिस मरीज भर्ती हैं। अधिकांश मानसिक रूप से पीड़ित होते हैं। जनरल वार्ड में रखने पर अन्य मरीजों को परेशानी होती है। इसलिए अलग वार्ड का निर्माण कराया जा रहा है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *