नौ जून को मुजफ्फरपुर बंद का ऐलान, शहर की बदहाली व यूजर चार्ज समेत कई मुद्दों को लेकर बंद का आह्वान

मुजफ्फरपुर, जासं। नगर निगम की मनमानी, शहरी की दुर्दशा एवं ट्रेड लाइसेंस, सफाई एवं पानी यूजर चार्ज वसूली के खिलाफ नौ जून को मुजफ्फरपुर बंद का एलान किया गया है।

जन विकास मोर्चा ने इस बंद का एलान किया है। शहर के छोटे दुकानदारों, व्यवसायियों एवं नागरिक समाज ने भी बंद की घोषणा की है। मोर्चा के महासचिव आनंद पटेल ने कहा है कि नगर निगम की मनमानी से शहरवासी त्रस्त हैं। शहर के व्यवसायियों को ट्रेड लाइसेंस के नाम पर परेशान किया जा रहा है। सफाई एवं पानी के नाम पर यूजर चार्ज लेकर शहरवासियों की जेब काटी जा रही है। पूरे शहर में नारकीय हालात है। शहरवासी खुले नाले में गिरकर घायल हो रहे है। उनकी सुनने वाला कोई नहीं। इसके खिलाफ शहर बंद का एलान किया गया ताकि निगम प्रशासन की नींद खोली जा सके।

कुर्सी मिलते ही जनता को भूल जाते हैं जनप्रतिनिधि

सामाजिक कार्यकर्ता सावन पांडेय ने कहा है कि विकास का वादा कर कुर्सी हासिल करने वाले जनप्रतिनिधि कुर्सी मिलते ही जनता को भूल जाते हैं और अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति में लग जाते हैं। मुजफ्फरपुर नगर निगम की भी यहीं स्थिति है। जनप्रतिनिधि काम करने वाले अधिकारियों को काम नहीं करने देते। उनकी राह में बाधा खड़ा करते हैं। उन्होंने यह बातें मंगलवार को आदर्श नगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि शहर की राजनीति करने वालों ने नगर निगम को राजनीति का अड्डा बना दिया है। निगम में विकास की जगह विवाद होता रहा और शहरवासी समस्याओं से त्रस्त होते रहे। उन्होंने कहा कि जनता आगे ऐसे लोगों को फिर से निगम में भेजने का काम नहीं करेंगी।

रतेश रंजन गुप्ता बने जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरपुर। जदयू नेता रितेश रंजन गुप्ता को जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष (ग्रामीण)के पद पर मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष कमल निपानी ने मनोनयन की जानकारी दी। मनोनयन पर जदयू जिलाध्यक्ष मनोज कुमार किसान, प्रदेश सचिव रंजीत सहनी, प्रो. शब्बीर अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, प्रेम कुमार सोनी, राशि खत्री, राजीव रंजन, अंबरीश कुमार सिन्हा, महानगर अध्यक्ष डा. अरुण पटेल, उपाध्यक्ष अनुपम कुमार, मो. जमाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रो. शब्बीर अहमद, किशोर सहनी, विनोद कुमार, राजेंद्र पटेल प्रदेश, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राहुल खंडेलवाल एवं चंदन कुमार आदि शामिल हैं।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *