मुजफ्फरपुर का लाल ‘सिद्धांत’ अपने संगीत से बॉलीवुड में मचा रहा धमाल, कल रिलीज होने जा रही अगली फिल्म ‘जनहित में जारी’

वाॅलीबुड में वेलकम बैक और मेरठिया गैंगेस्टर समेत कई फिल्माें में अपने संगीत से सबाें का दिल जीतने वाले मुजफ्फरपुर के प्रिनी सिद्धांत माधव की हिन्दी मूवीं एक बार फिर वाॅलीबुड में धमाल मचाने के लिए तैयार है। सिद्धांत की हिन्दी मूवीं जनहित में जारी… 10 जून यानी की कल से पूरे देश के सिनेमाघराें में रिलीज हाे रही है, ताे मराठी फिल्म आठवां रंग प्रेमाचा भी 17 जून काे रिलीज हाेगी। इन फिल्माें में सिद्धांत ने बताैर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया किया है।

 

 

परदादारी व तेनु औंदा नहीं… और जनहित में जारी टाइटल ट्रैक को शहर के लाल प्रिनी सिद्धांत माधव ने अपने धुनों से सजाया हैं। वहीं, परदादारी गाने में जावेद अली और ध्वनि भानुशाली ने अपनी आवाज दी है। जनहित में जारी टाइटल ट्रैक को रफ्तार और नक्कास अज़ीज़ ने गाया है। वहीं तेनु औंदा नहीं गाने को सिद्धांत ने खुद आवाज दी है और इसे लोग काफी पसंद कर रहे है।

 

 

 

बचपन से सिंगिंग व म्यूजिक के शाैकिन रहे सिद्धांत 18 साल की उम्र में घर पर बिना किसी को बताए निकलकर दिल्ली पहुंचे। जहां बिना किसी पहचान के दिल्ली स्टेशन पर गाने कर गुजर बसर करने लगे और फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। इससे जाे कुछ भी पैसा मिलता उसे संघर्ष में लगा देते। मगर वे रियाज करना नहीं भूलते।

 

 

 

प्रिनी सिद्धांत माधव ने बताया कि संघर्ष के समय ही उन्हें एक धारावाहिक में विलेन का रोल मिला जिसमें उन्हाेंने अभिनय किया। इसके बाद उनकी मुंबई की सफर शुरु हुई और अपने सपने को साकार करने मुंबई पहुंच गये। 2012 में उन्हाेंने जीना है तो ठोक डाल मूवीं में तीन गाने गाये और म्यूजिक कंपाेज भी किया। जिसके बाद से उन्हें माया नगरी कहीं जाने वाले मुंबई में उन्हें अपना एक पहचान मिला और 2015 में मेरठिया गैंगेस्टर एवं वेलकम बैक में काम करने के बाद बिहारी बाबू संगीतकार संगीत प्रेमियाें के दिल पर राज करने लगे। इसके बाद फिल्माें में काम करने का शिलशिला आजतक चल रहा है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *